{"_id":"551bfe64e7a6bcb37df25561e7e28e06","slug":"district-of-six-players-pass-the-first-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के छह खिलाड़ियों ने पास की पहली परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के छह खिलाड़ियों ने पास की पहली परीक्षा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खेल प्राधिकरण ने फीफा की मदद से भारत के प्रतिभावान फुटबालरों की खोज कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की योजना बनाई है। भारत को वर्ष 2017 में अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी मिली है।
इसी मेजबानी की तैयारी में खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण ने प्रदेश के पांच सेंटरों पर जोनल स्तर का चयन ट्रॉयल शुरू किया है। इसमें जिले के छह खिलाड़ियों ने पहली बाधा पार कर ली है।
वाराणसी के बाद फैजाबाद का चयन ट्रॉयल समाप्त हो गया है। अभी तक चयनकर्ताओं ने एक दर्जन खिलाड़ियों का चयन किया है।
चयन के लिए प्राधिकरण के प्रशिक्षक फरमान हैदर और मदन कुमार के साथ फैजाबाद फुटबाल छात्रावास के प्रशिक्षक मुकेश सबरवाल ने खिलाड़ियों की खेल दक्षता और दम-खम का टेस्ट लिया।
विज्ञापन
प्रशिक्षक मदन कुमार ने बताया कि देश में फुटबाल के विकास और खिलाड़ियों पर हमारा फोकस है। मदन कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के नाम बाद में सार्वजनिक किए जाएंगे।
पांच चरण के चयन ट्रॉयल के बाद राज्य स्तर पर फाइनल ट्रॉयल आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को होने वाले अंडर-17 फुटबाल टीम के संभावित खिलाड़ियों के साथ देश की टीम में स्थान बनाने का अवसर मिलेगा।