{"_id":"270976513cf0197754a595d18b3215fc","slug":"diet-campus-ruckus-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट परिसर में अभ्यर्थियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट परिसर में अभ्यर्थियों का हंगामा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में नोटिस बोर्ड पर चस्पा हुई एक भ्रामक सूचना के कारण बीटीसी प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा और धरना-प्रदर्शन किया।
डायट प्राचार्य व पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर अभ्यर्थी शांत हो गए। गौरतलब है कि डायट परिसर की सूचना बोर्ड में शुक्रवार को एक सूचना चस्पा हो गई थी।
इसमें था कि बीटीसी प्रवेश में छूटे लोगों का अंतिम मौका शुक्रवार को है। इसके कारण अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उपस्थित हो गई जिसके कारण अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी यमुना प्रसाद और सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित अभ्यर्थियों को समझा बुझाकर शांत कराया।
प्राचार्य मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि बीटीसी 2014 की प्रथम अनंतिम सूची के अनुसार प्रवेश लेने के बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष 15 नवंबर को द्वितीय अनंतिम चयनित सूची का कट ऑफ मेरिट जारी की जाएगी।