फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   devotee presented two cradles to Shri Ram Janmabhoomi Trust

रामलला के बढ़े ठाठ: अब शयन झूले में करेंगे रात्रि विश्राम, बेड-कंबल और रजाई भी मिली

Tue, 21 Dec 2021 07:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Dec 2021 07:53 PM IST
सार

एक श्रद्धालु ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दो शयन झूला सहित बेड, कंबल, रजाई आदि भेंट किया है। बताया कि एक श्रद्धालु द्वारा ट्रस्ट को भेंट किए गए शयन झूले में रामलला को रात्रि विश्राम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
devotee presented two cradles to Shri Ram Janmabhoomi Trust
अब शयन झूले में रामलला करेंगे रात्रि विश्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अस्थाई मंदिर में विराजित रामलला के ठाठ-बाट में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। रामजन्मभूमि के अस्थाई मंदिर में रामलला चूंकि बालरूप में विराजमान हैं इसलिए उनकी सेवा बालक के रूप में ही की जाती है। रामलला को ठंड से बचाने के लिए भी तरह-तरह के यत्न किए जा रहे हैं। उन्हें जहां गर्म कपड़े पहनाएं जाते हैं, वहीं ब्लोअर भी लगाया गया है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में अब रामलला शयन झूले में रात्रि विश्राम करेंगे। एक श्रद्धालु ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दो शयन झूला सहित बेड, कंबल, रजाई आदि भेंट किया है।
विज्ञापन


श्रीरामजन्मभूमि के प्रधान अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि भगवान राम सहित चारों भाईयों की सेवा बालक रूप में ही की जाती है। इसलिए उन्हें ठंड से बचाने के लिए कई यत्न किए गए हैं। बताया कि एक श्रद्धालु द्वारा ट्रस्ट को भेंट किए गए शयन झूले में रामलला को रात्रि विश्राम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक रामलला को उनके स्थान पर ही सिंहासन हटाकर रात में गद्दा बिछाकर शयन कराया जाता था। अब उनके लिए शयन झूले रूपी बेड की व्यवस्था कर दी गई है। 

एक शयन झूले रूपी बेड में भगवान राम व भरत तो दूसरे में लक्ष्मण व शत्रुहन को रात्रि विश्राम कराया जाता है। मच्छरों से बचाने के लिए मच्छरदानी भी लगाया जाता है। ट्रस्ट रामलला के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं करने को प्रतिबद्ध रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed