फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dengue outbreak intensifies, 17 admitted in district hospital

डेंगू का प्रकोप तेज, जिला अस्पताल में 17 भर्ती

Thu, 03 Nov 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak intensifies, 17 admitted in district hospital
अयोध्या। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल में 17 मरीज भर्ती किए गए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में आठ बेड का रिजर्व वार्ड बनाया गया था।
विज्ञापन

संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के कारण 16 बेड के फीमेल मेडिकल वार्ड को भी डेंगू के लिए आरक्षित कर लिया गया है। दोनों वार्डों के 24 बेड पर बुधवार को डेंगू पीड़ित 17 मरीजों को भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

एक मरीज दुर्गा प्रसाद को परिजन कहीं और ले गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के पर्याप्त इंतजाम हैं। दवाएं, प्लेटलेट आदि उपलब्ध है। भर्ती सभी मरीजों की हालत अभी सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप बढने की खबरें प्रकाशित करने के बाद अब डेंगू पीड़ितों की जानकारी लेना आसान नहीं है। विभाग ने अब इसकी जानकारी साझा करना बंद कर दिया है।
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने स्वयं के हाईकोर्ट में होने की बात कहकर डेंगू की जानकारी से इंकार किया। जिला मलेरिया अधिकारी का फोन उठा तो उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया।

संचारी रोग के नोडल/एसीएमओ डॉ. अंसार अली को नौ बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। डीएम नितीश कुमार ने अब बुलेटिन जारी कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed