फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   dengue

तेजी से बढ़ रहा डेंगू का खौफ, 40 ने कराई जांच

Wed, 04 Nov 2020 08:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
dengue
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू का खौफ बढ़ता जा रहा है। सिर्फ जिला अस्पताल में बुधवार को 40 मरीजों की डेंगू जांच के लिए सैंपल लिया गया। जबकि दो का इलाज अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमें बचाव कार्य में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि डेंगू से निपटने के लिए लोगों को भी जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

ओपीडी में इन दिनों जुकाम-बुखार के साथ-साथ डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की तादाद बढ़ रही है। हालांकि, जिले में पर्याप्त इलाज का दावा भी किया जा रहा है। जिला अस्पताल के आरडीसी में सेंटीनल लैब में डेंगू के जांच की मुकम्मल व्यवस्था है।
विज्ञापन

यहां एनएस-1 कार्ड के साथ-साथ एलाइजा जांच भी कराई जाती है। एलाइजा किट से हुई जांच को अथेंटिक जांच मानकर रोगी का उपचार किया जाता है। बुधवार को भी ओपीडी में आए व भर्ती मरीजों को मिलाकर करीब 40 मरीजों का सैंपल जांच के लिए लगाया गया था। मरीजों की आमद बढ़ने के बाद जांच दो शिफ्ट में कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीसी के लैब प्रभारी एलटी संदीप सिंह ने बताया कि अब तक भर्ती व ओपीडी के मरीजों को मिलाकर 480 लोगों की जांच सेंटीनल लैब में हो चुकी है। जिसमें 174 संक्रमित मिले हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया इकाई के अनुसार एक दिन पूर्व तक 125 लोगों के संक्रमित होने की सूचना मिली है। जिनमें 18 मरीज अन्य जिले के हैं। शेष 107 मरीजों में से 94 मरीज नगर निगम व अन्य ग्रामीण इलाके हैं।
भर्ती मिले दो मरीज, शेष अन्य तरीके से लड़ रहे जंग
जिले में यूं तो कुल मरीजों की संख्या 174 बताई जा रही है, लेकिन जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में बुधवार को सिर्फ दो मरीज भर्ती मिले। जबकि करीब 25 लोगों का अब तक यहां इलाज हो चुका है। बुधवार को यहां सीआरपीएफ के दो जवान क्रमश: इलाहाबाद निवासी विकास शुक्ला (36) व मिर्जापुर निवासी राकेश कुमार (27) भर्ती मिले।

दोनों लोगों ने बताया कि जांच व दवाएं पर्याप्त हो रही हैं, लेकिन रिकवरी तेजी से नहीं हो पा रही है। उधर, माना जा रहा है कि कोरोना के भय के कारण कुछ लोग अस्पतालों में भर्ती होने के बजाय घर पर इलाज करा रहे हैं। शहर के तहसील कॉलोनी निवासी अधिवक्ता आशुतोष दूबे ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही डेंगू पॉजिटिव आया है। फिजीशियन से सलाह लेकर घर पर ही इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed