फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   dengue

कोरोना के संग अब डराने लगा डेंगू, चार मरीज हुए भर्ती

Sun, 01 Nov 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
dengue
अयोध्या। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में चार और मरीजों को भर्ती किया गया है। हालांकि सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। वार्ड में 17 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। जिनमें 11 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना के साथ डेंगू का संक्रमण जिले में पांव पसारता जा रहा है। रविवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में चार मरीज भर्ती हुए। बताया गया कि नियांवा के कैंट निवासी सावित्री तिवारी (80) ने बुखार होने पर जांच कराई तो डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अब उनकी हालत सामान्य है। इसी तरह गोसाईगंज के अशरफ (40) को 29 अक्तूबर को, कांति साहू (28) को व शहर के रामनगर कालोनी निवासी दीप्ति साधवानी (37) को 30 अक्तूबर को भर्ती कराया गया। सभी की हालत सामान्य है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि डेंगू के इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। डेंगू वार्ड में अब तक 17 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें एक को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed