फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Delhi Police explored Tripathi you Akileshpti legislator MA degree

दिल्ली पुलिस ने खंगाली आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी की एमए डिग्री

Thu, 11 Jun 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 11 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
आप से दिल्ली के मॉडल टाउन विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी की एमए डिग्री भी फर्जी होने की जांच शुरू हो गई है। संत कबीर नगर के रहने वाले आप विधायक ने 2008 में प्राचीन इतिहास में अवध विवि से जुड़े एक कॉलेज से एमए किया है, जिसे लेकर दिल्ली के व्यक्ति ने आरटीआई लगाई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के सरोजनीनगर थाना प्रभारी वीकेपीएस यादव ने रजिस्ट्रार से विधायक के सर्टिफिकेट के बारे में पूछताछ की। संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी ली। अब दिल्ली पुलिस पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर के साथ विधायक अखिलेश पर भी शिकंजा कस सकती है। साथ ही अवध विवि से फर्जी डिग्रियां बेचने के रैकेट में भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। रजिस्ट्रार एसएल मौर्य ने माना की इंस्पेक्टर यादव ने उनसे पूछताछ की, लेकिन ब्योरा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर ने कुलसचिव कार्यालय में बैठकर विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी की 2008 की परास्नातक डिग्री की जांच कराई। बताते हैं कि करीब तीन सप्ताह पहले किसी गर्ग नामक व्यक्ति ने विधायक की डिग्री के फर्जी होने के बाबत विवि के जनसूचनाधिकारी से सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि की ओर से कोई जवाब अभी नहीं गया है, मगर जितेंद्र तोमर को रिमांड पर लेकर आई पांच सदस्यीय दिल्ली पुलिस की टीम में शामिल सरोजनीनगर थाना प्रभारी वीकेपीएस यादव ने सुबह 11 बजे रजिस्ट्रार एसएल मौर्य से विधायक के सर्टिफिकेट के बारे में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 2008 में उनका विवि में नामांकन होने के साक्ष्य जुटाए हैं। इसी तरह तोमर की गिरफ्तारी से पहले भी दिल्ली पुलिस ने उनकी बीएससी डिग्री की यहां गोपनीय तरीके से पड़ताल कर सबूत जुटाए थे।

कौन हैं विधायक
पेशे से निजी शिक्षक व समाजसेवी रहे अखिलेश पति त्रिपाठी आम आदमी पार्टी के टिकट पर दूसरी बार दिल्ली की मॉडल टॉउन विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने इसी सीट से तीन बार के कांग्रेसी विधायक कंवर करन सिंह को हराया था।


वर्ष 2015 में जब दोबारा चुनाव हुए तो फिर उन्होंने जीत दर्ज की। श्री त्रिपाठी मूलत: उत्तर प्रदेश के जनपद संत कबीरनगर के मेंहदावल के रहने वाले हैं। वर्तमान में आजादपुर, दिल्ली में रहने वाले विधायक पहले आईएएस की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने दो बार आयोग की प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा पास की, पर इंटरव्यू से पार नहीं हो सके। उन्होंने इलाहाबाद के पीसीसी कालेज से स्नातक और अवध विवि फैजाबाद से वर्ष 2008 में प्राचीन इतिहास से परास्नातक डिग्री अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed