फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   deeputsav

दीपोत्सव में संक्रमण फ्री होगी रामनगरी

Tue, 03 Nov 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
deeputsav
अयोध्या। रामनगरी में होने वाले चौथे दिव्य दीपोत्सव को लेकर रामनगरी संक्रमण फ्री होंगी। इसकी व्यवस्था नगर निगम प्रशासन ने की है। मंदिर, घर-दुकानें, गली-मोहल्ले, घाटों समेत कार्यक्रम स्थल सैनिटाइज किए जाएंगे। इसके लिए विशेष प्रकार की दवाओं का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपी गई है। साथ ही दिव्य दीपोत्सव के लिए नगर निगम प्रशासन ने घाटों की सफाई, पुताई व सड़कों की मरम्मत का खाका खींचा है। 4.57 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। प्रस्ताव की मंजूरी के बाद नगर निगम प्रशासन कार्य शुरू करेगा। उम्मीद है कि एक से दो कार्य दिवस के भीतर बजट का एलाटमेंट हो जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मेले के रूप में चौथा दिव्य दीपोत्सव 11 से 13 नवंबर तक मनाया जाएगा। इसकी तैयारी में सफाई, रंगाई-पुताई व सड़कों की मरम्मत सबसे अहम है। सबसे अधिक आवश्यक कोविड से बचाव के निर्देश व कोरोना संमक्रण से बचाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बड़ी व्यवस्था की है। राम की पैड़ी के मुख्य कार्यक्रम स्थल व रामकथा पार्क में होने वाले रामराज्याभिषेक के कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से संक्रमण फ्री बनाने की योजना तैयार कर रहा है। इसमें नगर निगम एक निजी कंपनी के सहयोग से कार्यक्रम स्थलों को सैनिटाइज कराएगा।
कंपनी का दावा है कि दवा पड़ने से स्तह पर किसी भी प्रकार के कीटाणु व विषाणु अपना असर नहीं दिखाएंगे। इसके साथ ही आसपास कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाकों में नगर निगम की टीम की ओर से विशेष सैनिटाइजेशन होगा। करीब 20 टीमों में 100 से अधिक कर्मचारी से पूरी इलाके को विशेष रूप से सैनिटाइज कराने की तैयारी की गई है।
इस सबके अलावा नगर निगम ने पूरे इलाके की रंगाई-पुताई का खाका भी तैयार किया है। वैसे तो आमतौर पर बाहरी लोगों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन फिर भी सुरक्षा के तहत 40 से अधिक अस्थाई शौचालयों का निर्माण व घाटों पर बने स्थाई शौचालयों की मरम्मत व शौचालयों में दरवाजा लगाया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल को जोड़ने वाले सभी छोटे बड़े मार्गों का सौंदर्यीकरण किया जा जाएगा।
इस पूरी योजना के लिए नगर निगम ने 4.57 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा। बजट का अलॉटमेंट एक से दो कार्य दिवस में हो सकता है। इसके नगर आयुक्त ने शासन के अधिकारियों से बातचीत भी की है।
सफाई के लिए उतरेगी 600 कर्मचारियों की टीम
नगर निगम ने घाटों की सफाई से लेकर दोनों कार्यक्रम स्थल व साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क समेत अयोध्या के अधिकांश स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है ।इसके लिए 600 कर्मचारियों की टीम उतारी जाएगी। इसमें तीन सौ सफाई कर्मचारी अयोध्या नगर निगम के होंगे। साथ ही 300 सफाई कर्मचारियों को जिला पंचायत राज से मांगा गया है। सभी सफाई कर्मचारियों के लिए रोस्टर तैयार हो रहे हैं। सात दिन पूर्व से ही विशेष सफाई अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें डंप कूड़ों को उठाए जाने के साथ झाड़ियों को भी साफ किया जाएगा। नालियों में दवाओं का छिड़काव व फॉगिंग की जाएगी।
ट्रे में रखे जाएंगे दीप
नगर निगम प्रशासन योजना बना रहा है कि इस बार घाटों पर ट्रे में दीप सजाए जाएं, जिससे घाटों पर किसी प्रकार की कोई गंदगी न हो। दरअसल मामला यह है कि दिव्य दीपोत्सव में दीप जलने के बाद सफाई का जिम्मा नगर निगम का होता है। पिछले वर्षों में यह दिक्कत आई है कि तेल घाटों पर बिखर जाते हैं। इससे गंदगी तो फैलती ही है, साथ ही श्रद्घालुओं के गिरने का भी खतरा होता है।
इस तेल को साफ करने में नगर निमग प्रशासन को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। इसकी सफाई में कर्मचा जूट के बोरों को भिगोकर घंटों रगडते हैं तक जाकर घाट पहले जैसे हो पाते हैं। इस सब के दृष्टिगत नगर निगम प्रशासन ने दीपों को ट्रे में जलाने के लिए शासन से अनुमति मांगी है। अगर अनुमति मिल जाती है तो नगर निगम प्रशासन टीन के ट्रे तैयार कराएगा

नगर निगम चौथे दीपोत्सव को दिव्य व स्वच्छ बनाने की तैयारी में लगा हुआ है। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए विशेष प्रकार से दोनों कार्यक्रम स्थलों को सेनेटाइज्ड किया जाएगा। साथ ही सड़कों की मरम्मत, रंगाई-पुताई व शौचालयों की मरम्मत के लिए शासन को 4.57 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। संभव है कि एक दो दिन में बजट का एलाटमेंट हो जाएगा। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के लिए 600 कर्मचारियों की टीम भी लगाई जाएगी।
- विशाल सिंह, नगर आयुक्त अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed