फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   deepotsav

दीपोत्सव में भरा जा रहा खास रंग

Wed, 23 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
deepotsav
सजी राम की पैड़ी का विहंगम दृश्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। तीसरे दीपोत्सव का आगाज गुरुवार से हो जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 26 अक्तूबर को सीएम योगी के साथ संग विदेशी मेहमान भी शामिल होंगी। इसी दिन 5.51 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। आयोजन की तैयारी के लिए जोर-शोर से काम चल रहा है।
विज्ञापन

तकनीक के जरिए रामनगरी को रोशन करने की पूरी तैयारी है। राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक रामायण आधारित प्रवेश द्वार शोभायमान होंगे तो इलेक्ट्रिक कलश-दीप, झालर, लाइटिंग के जरिए शहर को जगमगाने की योजना है। वहीं लेजर शो में रामायण की गाथा दिखाने की तैयारी हो चुकी है। 25 अक्तूबर की शाम लेजर शो की टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन

दीपोत्सव में इस वर्ष जहां 5.51 दीप जलते ही नया रिकॉर्ड बनेग। वहीं भव्यता, दिव्यता के नए आयाम भी स्थापित करने की पूरी तैयारी है। राम की पैड़ी से लेकर रामकथा पार्क को रामायण आधारित थीम पर सजाने का काम तेजी से चल रहा है। राम की पैड़ी में दीपक जलाने का ले आउट तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैड़ी परिसर में स्थित 12 घाटों पर 4 लाख दीपक जलाए जाने हैं। घाट का निर्धारण कर वालंटियर को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। बुधवार को दीपों को पैड़ी परिसर में पहुंचाने का काम भी शुरू हो गया।

पूरे शहर को इलेक्ट्रिक लाइटों, झालरों, एलईडी बल्ब आदि से रोशन करने की तैयारी हो रही है। शाम ढलते ही राम की पैड़ी परिसर के आसपास एक रंग में रंगे गए भवनों की लाइटिंग पैड़ी को आकर्षक बना रही है। राम की पैड़ी के पास करीब 200 मीटर भवनों पर थ्री डी मैपिंग की जा रही है। जिस पर लेजर के जरिए रामायण की गाथा प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलाव राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाटों व रामकथा पार्क तक दीवालों पर चित्रकारों द्वारा रामायण चरित्र के प्रसंगों का भव्य चित्रांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed