फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Declared candidates for three assembly constituencies

तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए घोषित किया प्रत्याशी

Fri, 28 Jan 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Declared candidates for three assembly constituencies
मिल्कीपुर से नीलम कोरी।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कांग्रेस ने अयोध्या जिले की पांच में से तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। रुदौली से दयानंद शुक्ल, बीकापुर से जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव और मिल्कीपुर (सु.) से नीलम कोरी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। जिले के पांच में तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। इन सभी क्षेत्रों से टिकट मांगने वाले बहुत लोग थे।
विज्ञापन

टिकट वितरण के लिए कांग्रेस ने महीने भर पहले यहां दावेदारों का साक्षात्कार करने के लिए समिति भेजी थी। समिति के सामने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कई-कई दावेदारों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर दी गई है। अब तक जिले के लिए प्रत्याशियों की सूची के अनुसार सभी नए प्रत्याशी हैं। संगठन के लोगों के मुताबिक जारी सूची में रुदौली से वरिष्ठ नेता दयानंद शुक्ल को चुनाव मैदान में भेजा गया है।
वो अतीत में सीएम शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस सरकार में रेल राज्य मंत्री के करीबी रहे हैं। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। वो इसके पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।
अतीत में जिले के कद्दावर नेताओं के साथ राजनीति शुरू की। मिल्कीपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से महिला के खाते में गई है। यहां से नीलम कोरी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। वह काफी दिनों से कांग्रेस में सक्रिय बताई गईं हैं।
जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों अयोध्या और गोसाईगंज से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इन दोनों महत्वपूर्ण सीटों के लिए कई-कई लोगों ने दावेदारी की है।
माना जा रहा है कि कई वरिष्ठ नेताओं के साथ रसूख वालों के दावे के चलते अब तक इसकी घोषणा नहीं की जा सकी है। जिले में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रह चुकी मधु पाठक की तबियत बिगड़ गई।
वह बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रही थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। माना जा रहा है कि इसके चलते ही वह बीमार हो गई। गुरुवार को तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

तबियत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने बताया कि तबियत खराब होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत ठीक होने पर वह घर पर विश्राम कर रही हैं।

रुदौली से दयानंद शुक्ल।-संवाद

रुदौली से दयानंद शुक्ल।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

बीकापुर से जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव।-संवाद

बीकापुर से जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed