फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Death of a sweeper due to cold

ठंड से सफाईकर्मी की मौत

Sun, 29 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Death of a sweeper due to cold
अयोध्या। कड़ाके की ठंड से रविवार सुबह जिला अस्पताल एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। उसे सांस फूलने के साथ दर्द होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं होने से गलन बरकरार रही। जरूरी काम से बाजार में आने-जाने वाले लोगों के पांव अलाव देखते ही ठहर जा रहे थे। रविवार का अवकाश होने से कामकाजी लोग घर से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा सके। अभी मौसम विभाग किसी खास सुधार की संभावना से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

पखवारे भर से बर्फीली हवा के साथ हाड़कंपाऊ ठंड ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। दिन में हमेशा खरीद-बिक्री के शोर से गुलजार रहने वाला चौक बाजार दोपहर तक सूना पड़ा रहा। दोपहर बाद लोगों की थोड़ी आवाजाही व खरीद-बिक्री देखी गयी। शाम के पांच बजते ही दोबारा सन्नाटा पसर गया। शहर मोहल्ले, चौराहों पर शाम होते ही लोगों की गतिविधियां कम हो जा रही हैं।
विज्ञापन

संपन्न व्यक्ति तो ठंड से बचाव के लिए रजाई, रूम हीटर, गर्म ऊनी कपड़े पहनकर निजात पा रहे हैं, लेकिन हाशिए के लोगों को यह ठंड कहर बरपा रही है। नगरपालिका व नगर पंचायत की ओर से शहर के कुछ चिह्नित स्थानों पर अलाव जलवाये गये हैं, लेकिन अधिकांश मुहल्लों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को कड़ाके की ठंड में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर सूर्यदेव के दर्शन न होने व बर्फीली हवाओं से दिन का तापमान और लुढ़क गया। एक डिग्री कमी के साथ रविवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 9.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 5 डिग्री रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम व न्यूनतम के मध्य सिर्फ एक फीसदी का अंतर रहा। अधिकतम आर्द्रता 85 एवं न्यूनतम 84 प्रतिशत रिकार्ड हुई। 3.6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं ने समस्या को और बढ़ाया। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में पछुआ हवाएं चलेंगी, ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
इसी कड़ाके की ठंड से जहां एक ओर जनजीवन बेहाल है, वहीं दूसरी ओर इसकी चपेट में आकर जिला अस्पताल के एक सफाईकर्मी की असामयिक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार (40) पुत्र दुलारे जिला चिकित्सालय में मृतक आश्रित कोटे से सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। शनिवार की देरशाम सांस फूलने व पेट में दर्द होने पर परिवारीजन उसे जिला चिकित्सालय लाए।

इलाज के बाद कुछ आराम मिलने पर परिजन उसे घर लेकर चले गए। रविवार की सुबह करीब आठ बजे फिर वही समस्या बढ़ने पर परिजन पुन: अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ विजय हरि आर्य ने बताया कि अनिल की सांस फूल रही थी। ठंड लगने के कारण उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed