फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   death husband wife

Ayodhya News: सांस फूली, गले में हुई दिक्कत और पति-पत्नी की एक साथ मौत

Tue, 03 Oct 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 03 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
death husband wife
मृत दंपती की फाइल फोटो
मिल्कीपुर (अयोध्या)। सांस फूली, गले में दिक्कत हुई और पति-पत्नी की एक साथ मौत हो गई। जिसने भी सुना, वही दंग रह गया। कुछ घंटे पहले तक सबकुछ ठीकठाक था और अचानक ऐसा क्या हुआ कि सबकुछ खत्म। बच्चों के सिर से एक साथ मां-बाप का साया उठ गया। बेटी के हाथ पीले करने का दंपती का सपना भी अधूरा रह गया।
विज्ञापन


घटना हैरिंग्टनगंज बाजार के रहने वाले लल्लन तिवारी (48) और उनकी पत्नी सरस्वती तिवारी (45) के साथ हुई। मृत दंपती के पुत्र शैलेंद्र तिवारी के मुताबिक, रात में सभी ने एक साथ भोजन किया। उसने दूध रोटी खाई तो मम्मी-पापा और बहन ने रोटी और तरोई की सब्जी खाई। भोर 4:30 बजे मम्मी, पापा को सांस लेने में दिक्कत हुई और गले में दर्द होना शुरू हुआ। पापा ने कार निकाली और बाजार के एक निजी चिकित्सक से सलाह लेने पहुंचे, तभी उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी। डाॅक्टर ने दोनों को सीएचसी ले जाने की सलाह दी। पापा ने फोन करके अपने रिश्तेदार प्रमोद मिश्र को बुलाया और सीएचसी हैरिंग्टनगंज गए। यहां चिकित्सक ने देखने के बाद जिला मुख्यालय ले जाने की सलाह दी। इसके बाद दोनों को शहर के जनौरा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक पति-पत्नी दोनों की स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। डाॅक्टर ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर दर्शननगर रेफर कर दिया। दर्शननगर ट्राॅमा सेंटर में दोनों की मौत हो गई। दंपती की इस तरह से हुई मौत से गांव में सभी अचंभित हैं और तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया

मृतक लल्लन तिवारी के तीन बेटियां और एक बेटा है। वह साधारण किसान थे। पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। बेटा शैलेंद्र तिवारी (19) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। शैलेंद्र तीनों बहनों से छोटा है। बड़ी बहन ज्योति की शादी हो चुकी है और वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। दूसरी बहन स्वाति तिवारी बीएड करके प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। तीसरी बहन सपना तिवारी बीएड करके कानपुर में तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिसने सुना वही रह गया अवाक

पलिया चौराहे पर पान की दुकान चलाने वाले सुखदेव चौरसिया कहतेे हैं कि रात आठ बजे तक लल्लन तिवारी यहीं चौराहे पर थे। सबसे बातचीत कर रहे थे। सुनकर अचरज हो रहा है। शिक्षक वीरेंद्र दुबे बताते हैं कि अभी शाम को तो मिले थे, दुआ-सलाम हुई, कौन जानता था कि उनके साथ अचानक ऐसा हो जाएगा। ट्राॅमा सेंटर में शव के साथ रहकर लिखा-पढ़ी करा रहे बसवार कलां के प्रधान अशोक तिवारी कहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि कुछ ही देर में सबकुछ खत्म हो गया। लल्लन तिवारी बहुत ही मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed