{"_id":"5eb17d578ebc3e90701b81da","slug":"death-faizabad-news-lko520321243","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में विद्युत पोल गिरने से दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में विद्युत पोल गिरने से दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज। थाना क्षेत्र के मऊ गांव में मंगलवार की शाम तेज आधी और बरसात के दौरान विद्युत पोल गिरने से उसके नीचे दबकर 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ। उधर, इसी क्षेत्र में बेलाराम बाग गांव के समीप पेड़ गिरने से इसी गांव के बाइक सवार उदय राज (18) गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर फैजाबाद शहर के साहबगंज में पेड़ गिरने से रास्ता जाम हो गया है।
मऊ के क्षेत्र पंचायत सदस्य मातादीन निषाद और गांव निवासी परशुराम निषाद ने बताया कि मृतक युवक केशवराम पुत्र बैजनाथ गांव के चौराहे पर गया हुआ था। इसी दौरान तेज आंधी और बरसात के कारण वहां मंगारी विद्युत फीडर का स्थित विद्युत पोल अचानक गिर गया और उसके नीचे दबकर केशव राम की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान बंसराज द्वारा सूचना तहसील प्रशासन और हैदरगंज थाने में दी गई। राजस्व कर्मी और हैदर गंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अवनीश चौहान ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।