{"_id":"633891fa00dd4b1f062182d2","slug":"deadbody-of-youth-found-near-pond-faizabad-news-lko651046051","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली अंतर्गत गोविंदपुर ग्राम पंचायत के प्रानपुर गांव के समीप संदिग्ध परिस्थितियों ?
- फोटो : FAIZABAD
खजुरहट। बीकापुर कोतवाली के प्रानपुर गांव के समीप राम सागर तालाब के पास शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों द्वारा तालाब के किनारे युवक का शव देखकर ग्राम प्रधान अमर बहादुर चौरसिया को सूचना दी गई। प्रधान से सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंची बीकापुर कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक पूजा राज ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक के शव के बगल में पुलिस को एक कीटनाशक दवा की शीशी, एक चद्दर एक बोतल, मोबाइल का कवर मिला है। मृतक की पहचान मारुत यादव पुत्र रघुवीर यादव निवासी खजुरहट बभनईया के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक युवक दुर्गापूजा देखने के लिए शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे घर से निकला था। रात में घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
महिला उपनिरीक्षक पूजा राज ने बताया कि मृतक का घर और घटनास्थल की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। मृतक युवक तालाब पर कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। ग्राम प्रधान अमर बहादुर चौरसिया ने बताया कि मृतक युवक चार भाई, एक बहन हैं। चार भाइयों में मृतक दूसरे नंबर पर था। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में खुदकुशी करने का मामला प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।