{"_id":"62488dc7f2b1696e233ed47f","slug":"dead-body-of-youth-found-in-suspicious-circumstances-faizabad-news-lko624309697","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस के गेट नंबर दो के निकट शनिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मर्चरी में रखवा दिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी।
सिविल लाइंस चौकी क्षेत्र के रोडवेज स्थित सर्किट हाउस के गेट नंबर दो के निकट करीब 45 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे पड़ा मिला। एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन मृतक के बारे में खास जानकारी नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया, शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बारे में सिर्फ इतनी जानकारी मिली है कि वह रोडवेज के निकट स्थित रैन बसेरे में कभी-कभी रुकता था और रोडवेज के निकट पानी आदि बेचता था। उसका सही नाम और पता भी नहीं मालूम हुआ है। शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है।