फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dead body of drowned girl found after 30 hours

30 घंटे बाद मिला डूबी युवती का शव

Fri, 29 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned girl found after 30 hours
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के करेरू ग्राम सभा निवासी नहर में डूबी युवती का शव 30 घंटे बाद इसी थाना क्षेत्र के ठेउंगा कपासी गांव के पास कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया। बचाव के लिए कूदे व्यक्ति के शव की तलाश में गोताखोर अभी भी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

करेरू शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार दोपहर गांव की एक युवती मंजरी (18) ने छलांग लगा दी थी। इस बीच बेटे की शादी करके बहू को विदा करके घर ला रहे सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र के कोटडीह सरैया छतई का पुरवा निवासी रामकुमार निषाद (45) ने नहर में छलांग लगाकर बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पानी का तीव्र बहाव होने के कारण दोनों डूब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की थी। युवती मंजरी का शव गोताखोरों ने शुक्रवार को इसी थाना क्षेत्र के कपासी ठेउंगा गांव के पास ढूंढ निकाला। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि युवती का शव मिल गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed