{"_id":"5d7280668ebc3e01307710f2","slug":"dead-body-found-in-the-pond-faizabad-news-lko4801522194","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में उतराता मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में उतराता मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव के बगल स्थित तालाब में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग की लाश उतराती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त रामचंद्र यादव (80) निवासी अलनाभारी के रूप में की।
मृतक के लड़के दीनानाथ यादव ने बताया कि उनके पिताजी गुरुवार दोपहर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी देर शाम तक कुछ पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे कनकपुर गांव के बगल तालाब में शव दिखने की सूचना पर पहुंचे तो देखा कि वह शव उनके पिता का था। थानाध्यक्ष महराजगंज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।