फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DDC candidate's campaign office in police raids

डीडीसी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर पुलिस का छापा

Thu, 15 Oct 2015 11:27 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर गुरुवार को पूराकलंदर पुलिस ने इलाहाबाद हाईवे स्थित एक डीडीसी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर छापा मारा।
विज्ञापन


छापेमारी को लेकर सत्ताधारी दल से जुड़े प्रत्याशी की थानाध्यक्ष से नोकझोंक हुई। पुलिस कुछ वाहनों को अपने साथ ले गई, हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

जिला पंचायत चुनाव में मसौधा द्वितीय से शैलेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी की सक्रिय राजनाति से जुड़े हैं। क्षेत्र में पार्टी से जुड़े अन्य प्रत्याशी भी हैं।
विज्ञापन


जिसके चलते पार्टी की ओर से किसी को समर्थन की घोषणा नहीं की गई है। तीसरे चरण में शनिवार को होने वाले मतदान के चलते इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार बंद होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी को लेकर प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ने क्षेत्र में रैली निकालने की योजना बनाई थी। इसके लिए वाहन व समर्थक हांसापुर क्षेत्र स्थित चुनाव कार्यालय पर एकत्र हो रहे थे।

किसी ने इसकी खबर प्रशासन को कर दी तो पूराकलंदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर एकत्र वाहनों की तादात और इन वाहनों की अनुमति को लेकर सवाल-जवाब किया तो प्रत्याशी को यह बात नागवार गुजरी।

सत्ताधारी दल से जुड़े प्रत्याशी ने थानाध्यक्ष पूराकलंदर व प्रत्याशी के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। एकत्र समर्थक भी आक्रोशित हो गए। पुलिस मौके से पांच-छह वाहनों को थाने लेकर चली गई।


मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अमित सिंह ने समझा-बुझाकर और आचार संहिता का वास्ता देकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष पूराकलंदर दीपन यादव ने बताया कि कुछ वाहनों को अभिरक्षा में लिया गया था।

कागजात की पड़ताल के बाद सब कुछ ठीक होने पर वाहनों को छोड़ दिया गया। किसी को आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed