फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Daughters shout of hope filled, performance

आशा बहुओं ने भरी हुंकार, किया प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2015 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
जब वो नहीं मिले तो, आशा बहुएं भड़क गईं और सिविल लाइंस से चौक मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझा-बुझा शांत कराया।
विज्ञापन


मार्ग दुर्घटना में मिर्जापुर निमोली की आशा बहू सुमन मौर्या पत्नी शिवप्रसाद की रविवार रानीबजार मार्ग पर प्रभातनगर के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। साथ ही आशा बहू का पुत्र भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इससे आहत आशा बहुओं ने सोमवार को सुबह दस बजे से ही सीएमओ कार्यालय पहुंचने लगी। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह की अगुवाई में तकरीबन 200 आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय का गेट बंद कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। मृत आशा बहू को मुआवजा मिले और आशा बहू की मौत मसौधा चीनी मिल के टैंकर से हुई है, इसलिए चीनी मिल के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय पर घंटों तक प्रदर्शन के बाद कोई भी अधिकारी उनका ज्ञापन लेने नहीं आया। इससे आशा बहुओं का आंदोलन और उग्र हो गया। सभी आशा बहुएं सड़क पर उतर कर सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी कीं।


सड़क जाम होने की वजह से मार्ग बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आशा बहुओं ने  भी पुलिस से नोकझोंक की। पुलिस ने आशा बहुओं को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed