फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dandiya dance made Kanak Mahal complex devotional

डांडिया नृत्य से कनक महल परिसर हुआ भक्तिमय

Mon, 11 Oct 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dandiya dance made Kanak Mahal complex devotional
अयोध्या-कनक महल परिसर में डांडिया नृत्य के दौरान शामिल महिलाएं वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिलाएं व ? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नवरात्र के पावन अवसर पर कनक महल में अयोध्या डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। देवी गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं, डांडिया नृत्य ने तो समां बांध दिया।
विज्ञापन

नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना ने कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाया। इस अवसर पर पूरा कनक महल परिसर भक्तिमय माहौल में आलोकित होता नजर आ रहा था।उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत करने वाली तीन महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व डांडिया महोत्सव का शुभारंभ चित्रगुप्त मंदिर अयोध्या के अध्यक्ष सतीश चंद्र सहाय व समाजसेवी विकास श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया।
डांडिया महोत्सव की संयोजक पल्लवी श्रीवास्तव ,शिप्रा श्रीवास्तव व रेनू श्रीवास्तव ने कहा कि डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने देवी गीतों पर एक से बढ़कर एक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं ने नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लवी ने कहा कि नौ दिन में मां को प्रसन्न करने के उपायों में से नृत्य भी एक माध्यम है। नृत्य को भी साधना का मार्ग बताया गया है। गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए देश भर में इसका आयोजन किया जाता है।
शिप्रा ने कहा कि जब देश भर में मां को प्रसन्न करने के लिए डांडिया रास का आयोजन होता है तो फिर हम सखियां क्यू पीछे रहें। इस दौरान डांडिया महोत्सव में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत करने वाली तीन महिलाओं को समाजसेवी विकास श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में कुमकुम, पूनम देवी, महिमा देवी, गुड़िया देवी, संजीव वर्मा, पुष्पा, पवन श्रीवास्तव, अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
डांडिया नृत्य के कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम की महिलाओं एवं पुरुषों को भी सम्मिलत किया गया। कई वृद्ध महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित कर दिया।

इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनके चेहरे पर खुशी बयां हो रही थी, वे उत्साहित नजर आ रहीं थीं। इस दौरान समाजसेवी विकास श्रीवास्तव की ओर से वृद्ध महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

अयोध्या-कनक महल परिसर में डांडिया नृत्य के दौरान शामिल महिलाएं व बच्चे

अयोध्या-कनक महल परिसर में डांडिया नृत्य के दौरान शामिल महिलाएं व बच्चे- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed