फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Crowds gathered in Deepawali and Parikrama fair increased air pollution in the city

दीपावली और परिक्रमा मेले में उमड़ी भीड़ ने बढ़ाया शहर में वायु प्रदूषण

Fri, 04 Nov 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Deepawali and Parikrama fair increased air pollution in the city
अयोध्या। दीपोत्सव और दीपावली के बाद अब परिक्रमा मेले में उमड़ी लाखों की भीड़ ने शहर के वायु प्रदूषण के स्तर को ऊपर पहुंचा दिया है। इसका असर शुक्रवार को देखने को मिला, शहर में दिन भर धुंध छाई रही व उमस भी महसूस की गई।
विज्ञापन

शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शाम तक 258 तक पहुंच गया। हालांकि यह खतरे के निशान से ऊपर जरूर है लेकिन इसे स्थायी नहीं माना जा रहा है।
ऑनलाइन जानकारी के अनुसार सुबह यहां का एक्यूआई 244 रहा जो शाम तक 253 हो गया। इसका असर भी देखने को मिला, शहर में दिन भर धुंध छाई रही। वातावरण में कुछ उमस भी महसूस की गई।
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद चौधरी ने बताया कि बेहतर एक्यूआई 150 तक माना जाता है। 150 से 200 तक इसे काम चलाऊ माना जाता है, लेकिन 200 के ऊपर की स्थिति खराब मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते दिनों दीपोत्सव, उसके बाद दीपावली व अब परिक्रमा मेले के चलते एक्यूआई बढ़ने की संभावना जताई गई थी। चौदहकोसी व पंचकोसीय परिक्रमा में करीब 45 लाख लोगों की मौजूदगी व नंगे पैर चलने से उड़ने वाली धूल ही इसकी मुख्य वजह है।
सामान्य तौर पर दीपावली के बाद हमेशा यह स्थिति रहती है, जो मेले की भीड़ तक बनीं रहती है। भीड़ छंटने के बाद यह सामान्य हो जाती है। बताया कि एक्यूआई का ऑनलाइन डाटा हम बहुत विश्वसनीय नहीं मानते हैं, क्योंकि इनके पास मापन का कोई उचित सोर्स नहीं होता है।
हमारी प्रयोगशाला में उपलब्ध डाटा को ही प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड सही मानता है। कहा कि वातावरण में अभी सल्फर डाई आक्साइड की मात्रा सामान्य है, इससे खतरे की कोई बात नहीं है।
वहीं, आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ.अमरनाथ मिश्र के अनुसार दीपावली के बाद से एक्यूआई के स्तर में बढ़ोतरी हुई है।

मौसम में शुक्रवार को अचानक पुरवा हवा के चलने से भी बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में आसमान में हल्के बादलों के साथ धुंध छाए रहने की संभावना है। अभी कोहरा छाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed