फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crowd collect for nomination at Bikapur and Tarun

बीकापुर और तारुन में नामांकन को उमड़ी भीड़

Fri, 27 Nov 2015 11:08 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण के लिए बीकापुर व तारुन में शुक्रवार को नामांकन शुरू हो गया है। पहले दिन प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


इसको संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तारुन में तो पुलिस ने कई मार्गों पर बैरीकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। जिससे लोगों को तमाम परेशानी हुई।
विज्ञापन


बीकापुर ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरियर लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के लिए बैरीकेडिंग के चलते ब्लॉक पर प्रत्याशी और एक समर्थक के अलावा किसी को भी नहीं जाने दिया गया। इससे ब्लॉक के भीतर स्थिति सामान्य रही लेकिन ब्लॉक पर लोगों को बैठने और पानी के लिए कोई भी व्यवस्था न होने से परेशानी रही।

बाजार में दिन भर चाय पान की दुकान और तहसील में मेले जैसा दृश्य रहा। शुक्रवार का दिन होने से प्रधान और सदस्य के लिए 70 फीसदी लोगों ने नामांकन कर दिया है।

रिटर्निंग अधिकारी पारसनाथ ने बताया की 11 न्याय पंचायतों के लिए अलग-अलग काउंटर पर नामांकन करवाया गया है। नामांकन के पहले दिन ही प्रधान प्रत्याशी लग्जरी वाहनों से नामांकन करने पहुंचे।

इससे यहां आदर्श आचार संहिता की धाज्जियां भी खूब उड़ी। उधर, तारुन में नामांकन के पहले दिन बाजार के मार्ग को रोककर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया था।

तारुन चौराहे पर बैरियर लगाकर बैठे पुलिस कर्मी आने-जाने वाले लोगों को अपमानित करने से नहीं चूके। यहां तक कि थाना व चौराहे के बीच में जिन लोगों के मकान दुकान थे, उन्हें भी अंदर नहीं आने दिया गया।


ब्लॉक कर्मियों व शिक्षकों से पुलिस ने धक्का-मुक्की की। लोगों का कहना था कि गयासपुर चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह की ड्यूटी चौराहे पर लगी थी जिन्होंने कई लोगों से अभद्रता भी की।

इस कार्य प्रणाली की से तारुन चौराहे पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस की वजह से शिक्षक अशोक यादव सहित कई अन्य लोग समय से विद्यालय नहीं जा पाए।

पुलिस ने चौराहे से नहरीपुर, यादवपुर की तरफ संकरी गली की तरफ रूट डायवर्जन कर दिया था जिसमें चार पहिया वाहनों के आने-जाने में दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed