फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Worker killed by knife

चाकू से गोदकर मजदूर की हत्या

Mon, 28 Sep 2015 10:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक अधेड़ मजदूर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या आरोपी घटना के बाद मौके से भाग निकला। उसी के मकान में मजदूर रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


यह घटना शहर की रामनगर कालोनी में हुई जिसमें मोहम्मद सलीम की हत्या कर दी गई। ग्राम भदरसा थाना पूरा कलंदर निवासी सलीम रामनगर कालोनी स्थित कल्लू के मकान में किराए पर रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब नौ बजे मकान में  ही कल्लू ने सलीम को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सलीम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के पीछे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस छानबीन में यह बात सामने आई है कि कल्लू के परिवार की एक महिला से सलीम के संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर कल्लू ने सलीम पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed