फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Village head shot dead in broad daylight

ग्राम प्रधान को दिनदहाड़े गोली से उड़ाया

Thu, 20 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 20 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Village head shot dead in broad daylight
प्रधान की हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रुदौली-अमहटा मार्ग पर गुरुवार सुबह अमहटा ग्राम प्रधान अयोध्या यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसएसपी ने अन्य अफसरों के साथ मौके पर पहुंच पड़ताल की। गांव में एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। इधर, घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। मृत प्रधान सूबे के कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के भाई की ट्रैक्टर एजेंसी पर बतौर सेल्समैन का काम भी करता था।
विज्ञापन


प्रधान अयोध्या यादव रोज की तरह गुरुवार को भेलसर स्थित ट्रैक्टर एजेंसी जाने के लिए सुबह साढे़ आठ बजे घर से बाइक लेकर निकले। मानापुर मोड़ से पहले पौशाला के पास बदमाशों ने उन्हें घेर कर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो गोली उनके सिर में लगी। पास स्थित बाग में प्रधान को खून से लथपथ देख किसी राहगीर ने सूचना मीरापुर में मोरंग-बालू की दुकान करने वाले उनके भाई रामकुमार को दी। घायल प्रधान को सीएचसी रुदौली ले जाया गया। जहां डॉ. मोइनुद्दीन ने प्रधान की मौत की पुष्टि की। प्रधान को गोली लगने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

सीएचसी पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव, सपा के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष जब्बार अली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयानंद शुक्ला, व्यवसायी विनोद सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रेस यादव सहित तमाम ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

प्रधान की हत्या को लेकर लोगों में काफी आक्रोश रहा। एसएसपी अनंत देव ने एसपी ग्रामीण कुलदीप नरायन, सीओ संतोष कुमार   के अलावा कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचकर सीएचसी पर एकत्र आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। मौके पर मौजूद मृतक के पुत्र पवन यादव ने पिता की हत्या के पीछे चुनावी रंजिश बताया है।

पुत्र के मुताबिक, प्रधानी में तीन वोट से जीतने के बाद गांव के प्रेम सिंह, संत बक्स सिंह, बलवंत सिंह व कमलेश यादव ने जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाल गजेंद्र पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।


शांति व्यवस्था के मद्देनजर पीएसी व पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम जांच के लिए भेजी गई है। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस व स्वाट टीम को भी लगाया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed