फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Village head candidate's nephew kidnapped

प्रधान प्रत्याशी के भांजे का अपहरण

Tue, 08 Dec 2015 10:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या के हैवतपुर ग्रामसभा से प्रधानी का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के भांजे का सोमवार रात अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने परिवारीजनों से आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन


मंगलवार को इस घटना का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। अपहरणकर्ताओं ने प्रधान प्रत्याशी के भांजे के मोबाइल से धमकी दी है कि चुनाव में खूब गुंडई किए हो, आठ लाख रुपये पहुंचा दो, वरना तुम्हारे भांजे की जान नहीं बचेगी।
विज्ञापन


पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी सिटी के मुताबिक, सर्विलांस से मोबाइल की लोकेशन मिल रही है। जल्द ही बदमाशों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के मक्खापुर गांव में फैसल (20) पुत्र जाकिर अली परिवार समेत रहता है। परिवारीजनों के मुताबिक, सोमवार की शाम फैसल अपने किसी मित्र के लड़के की जन्मदिन पार्टी में जाने के लिए घर से निकला था, पर वापस नहीं लौटा।

उसी गांव में रहने वाले फैसल के मामा मोइनउल्ला की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वे हैवतपुर ग्रामसभा से इस बार प्रधान का चुनाव लड़े हैं। तीसरे चरण में मतदान हो चुका है।

चुनावी खुन्नस में ही किसी विरोधी ने उसके भांजे का सोमवार रात अपहरण कर लिया। इसका पता तब चला जब मंगलवार की सुबह उनके मोबाइल पर भांजे फैसल के मोबाइल से फोन आया।

फैसल का नंबर देख तत्काल फोन उठा लिया, तो दूसरी तरफ से किसी अपरिचित की आवाज सुनाई दी। फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारे भांजे फैसल का उसने अपहरण करवा लिया है और इस समय वह उनके कब्जे में है।

आठ लाख रुपये नहीं मिले तो फैसल को मार दिया जाएगा। इस फोन के बाद उन्होंने सूचना फैसल के परिवार और पुलिस को दी। इसके बाद परिवार में जहां रोना-पिटना शुरू हो गया वहीं अयोध्या कोतवाल गांव पहुंचे।


परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस पूछताछ के लिए अगवा युवक के मामा और प्रधान प्रत्याशी मोइनउल्ला को थाने ले गई। संबंधित मोबाइल नंबर की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार से पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed