{"_id":"572a42994f1c1b4e345ccff8","slug":"village-head-beaten-to-supply-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने पूर्ति निरीक्षक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान ने पूर्ति निरीक्षक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 05 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का लाइसेंस निरस्त किये जाने की बात को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि प्रधान व उसके साथियों ने पूर्ति निरीक्षक पर हमला बोल पिटाई कर दी। मामले में शिकायत पुलिस को दी गई है।
शिकायत में पूर्ति निरीक्षक अमानीगंज भरतलाल पाण्डेय निवासी कुतुबपुर थाना पीपरपुर जिला सुलतानपुर का आरोप है कि खंडासा थाना क्षेत्र स्थित डीली सरैया सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की जांच में अनियमितता पाई गई है। उन्होंने लाइसेंस निरस्त करने की बात कही थी।
इसी बात को लेकर डीली सरैया गांव के प्रधान संदीप तिवारी ने विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने अपने चार-पांच समर्थकों के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। हमला बोल मारापीटा और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
इस बाबत बुधवार को एसएसपी के पीआरओ केपी ओझा ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर इनायतनगर पुलिस ने डीली सरैया के प्रधान संदीप तिवारी समेत चार-पांच के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।