{"_id":"1b7e591ac8bf8af2cd233893174cf3ec","slug":"vanroz-man-was-shot-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरोज को मारी गोली युवक को लगी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनरोज को मारी गोली युवक को लगी, मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
इनायतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम वनरोज के शिकार के दौरान गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।
थाना क्षेत्र के मजनाई पूरे पीड़िया निवासी बनराजा जनजाति का युवक लल्लू (35) पुत्र जमुना प्रसाद शनिवार की दूसरी पहर गांव किनारे स्थित मड़हा नदी के कछार में शहद निकालने गया था।
इसी दौरान कुछ लोग वहां वनरोज के शिकार को निकले थे। शिकारियों ने एक वनरोज देखने के बाद गोली चलाई तो गोली वनरोज को न लगने के बजाय बनराजा लल्लू को लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल पड़े लल्लू को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लल्लू को मृत घोषित कर दिया। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है।