फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two quintals of restricted meat recovered from car

कार से दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद

Sun, 18 Dec 2016 11:05 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two quintals of restricted meat recovered from car
- फोटो : demo pic
खंडासा थानाक्षेत्र में डायल-100 की सक्रियता से रविवार को एक कार से दो क्विंटल वध प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया गया। मौके से चालक कार छोडेेे़े कर भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रतिबंधित पशु के  मांस की तस्करी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। बरामद मांस का नमूना जांच के लिए भेजने के साथ ही शेष मांस को पुलिस ने नष्ट कर बरामद कार को सीज कर दिया हैै। 
विज्ञापन


रविवार सुबह आठ बज कर नौ मिनट पर नवगवां गांव के पास खड़ी डायल-100 पर सूचना आई की एक कार से वध प्रतिबंधित पशु के मांस की तस्करी की जा रही है और कार सतनापुर गांव में मौजूद है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के छह मिनट के अंदर गांव में डायल-100 वाहन का सायरन गूंजने लगा। जिसकी आवाज सुनकर तस्कर कार लेकर भागे लेकिन रास्ते में मोड़ पर कार गड्ढे में फंस गई। मौका पाकर तस्कर कार वहीं छोड़ भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से पुलिस ने दो क्विंटल वध प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया। खंडासा थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि कार को खिंचवा कर थाने लाया गया। बरामद मांस का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। शेष मांस को गड्ढे में डाल कर नष्ट कर दिया गया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed