फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two newly married women have sacrificed dowry

दो नव विवाहिताएं चढ़ीं दहेज की बलि

Sun, 03 Sep 2017 10:56 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 03 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two newly married women have sacrificed dowry
जिला अस्पताल में आग लगने के बाद झुलसी महिला के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
दो थानाक्षेत्रों में दो नवविवाहिताएं दहेज की बलि चढ़ गईं। एक मामले में महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी पाई गई, जबकि दूसरे में महिला आग में झुलसी मिली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मृतका के पिता की तहरीर पर उनके पति समेत अन्य ससुरालजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खंडासा थाना क्षेत्र के डीली सरैया गांव में 22 वर्षीय नव विवाहिता सुनीता दहेज की बलि चढ़ गई, वह शुक्रवार रात फंदे पर लटकी मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पीएम रिपोर्ट में भी सिर व गले पर चोट के निशान की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पति, सास-ससुर व मामा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। खंडासा के प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति साहब शरन उसकी मां, बहन व मामा के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। साहब शरन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रौनाही थाना क्षेत्र सत्तीचौरा पुलिस चौकी अंतर्गत रामनगर धौरहरा गांव में शनिवार को 25 वर्षीय रंजना पत्नी आशुतोष आग में झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दिन में करीब दो बजेे उसने दम तोड़ दिया।


मृतका रंजना के ससुरालवालों के अनुसार उसने अपने शरीर में आग लगा ली। वहीं मृतका के पिता परसपुर गोंडा निवासी विश्वनाथ सिंह ससुराल वाले 1 लाख नकद व और गहनों की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष रौनाही अजीत सिंह ने बताया कि पति आशुतोष सिंह, ससुर रविशंकर सिंह, जेठानी रिंकू व ननद हेमा पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed