फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two million in cash robbed the morning of salesmen

सुबह सेल्समैन से दो लाख नगद लूटे

Tue, 17 Nov 2015 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब व्यवसायी के सेल्समैन से मंगलवार सुबह 10 बजे दो लाख रुपये लूट लिए गए। पटरंगा क्षेत्र के रौजागांव चीनी मिल व गनौली गांव के बीच फोरलेन हाईवे पर हुई इस वार वारदात को अंजाम कार सवार बदमाशों ने दिया।
विज्ञापन


बाराबंकी निवासी सेल्समैन अनुपम जायसवाल सुबह रुदौली के नबाब बाजार मोहल्ला स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से दो लाख एक हजार 980 रुपये नगद लेकर भिटरिया स्थिति अनुज्ञापी के यहां जमा करने बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


रौजागांव चीनी मिल व गनौली गांव के बीच हाईवे पर कार सवार बदमाश अचानक ओवरटेक कर आगे आए और गाड़ी रोल ली। फिर तीन लोग उतरे और असलहा सटाकर बैग छीन लिया। बैग में रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश लखनऊ की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। एसओ इंद्रेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

घटना के काफी देर बाद सूचना दी गई। सेल्समैन का कहना है कि उसने पहले भिटरिया जाकर वारदात की जानकारी ठेकेदार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed