फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   two lakh rupees stolen from bike trunk

बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख रुपये उड़ाए

Mon, 30 Nov 2015 10:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में उचक्कों ने एक बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये नगद पार कर दिए। मामले की जानकारी के बाद पीड़ित ने शिकायत नगर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पीड़ित उसरु निवासी सर्वदीन श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि उन्होंने शहर के ख्वासपुरा स्थित बैंक शाखा से दो लाख रुपये निकाले थे। खाते से निकाली गई रकम बाइक की डिक्की में रखने के बाद वह वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर में करीब 2:30 बजे फतेहगंज में रुके तो देखा कि बाइक की डिक्की खुली हुई है। उसमें रखी नकदी गायब है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

इस बाबत नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि बैंक से रकम निकालने के बाद वह कहीं रुका नहीं था। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed