{"_id":"5974d6a24f1c1bd00f8b469c","slug":"two-deaths-in-the-fence-to-save-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बचाने को बाड़ में दौड़ाया करंट, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल बचाने को बाड़ में दौड़ाया करंट, दो की मौत
फैजाबाद
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
वह स्थान जहां करंट से पिता व पुत्र की मौत हुई।
- फोटो : अमर उजाला
जानवरों से फसलों को बचाने के लिए एक किसान के उठाए गए कदम ने रविवार की सुबह दो लोगों की जान ले ली। रौनाही थानाक्षेत्र के महोली गांव में फसल के चारों तरफ किसान द्वारा नंगे तारों की बाड़ (बैरीकेडिंग) में दौड़ाए गए 440 वोल्ट करंट की चपेट में आकर नित्यकर्म को निकले गांव के एक दलित अधेड़ की मौत हो गई, जबकि घंटेभर बाद उसका मासूम बेटा भी चपेट में आ गया। पीछे-पीछे दौड़ी मां ने सूझ-बूझ दिखाई और शोर मचाया तो करंट काटकर लोगों ने बेहोश बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां थोड़ी देर बाद उसकी भी मौत हो गई।
जिले के रौनाही थानाक्षेत्र के महोली गांव निवासी जगदीश पाठक ने अपने खेत में जानवरों से सुरक्षा के लिए लोहे के तारों और मच्छरदानी की जाली से घेराबंदी कर रखी थी, रात में वो अपने ट्यूबवेल से उस लोहे के तार में बिजली का तार जोड़ देता था।
रविवार सुबह 6 बजे महोली निवासी 45 वर्षीय सत्यनाम अपने ट्यूबवेल से महज 50 मीटर की दूरी पर नित्यकर्म के लिए गया। इस दौरान वह जगदीश पाठक के खेत में बैरिकेडिंग में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, पिता के लौटने में काफी देर हो रही थी तो नलकूप पर गया उसका 12 वर्षीय मासूम पुत्र सचिन करीब एक घंटे बाद ढूंढते हुए जब खेत में पिता को गिरा देखा तो चीखते हुए दौड़ पड़ा। पिता के शव को छूते ही वह भी करंट की चपेट में आ गया। पीछे से दौड़ती हुई अपने पति व बच्चे को बचाने के लिए सत्यनाम की पत्नी पहुंची लेकिन सूझबूझ के साथ उसने गुहार लगाई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाड़ से करंट हटाकर सचिन को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। भारी भीड़ जुट गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया।
फोर्स के साथ मौके पर एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एसडीएम सोहावल एबी सिंह, सीओ सदर अरविंद चौरसिया समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने का आश्वासन दिया।
थानाध्यक्ष रौनाही गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवारीजनों की तहरीर पर बाड़ लगाने वाले महौली गांव के किसान जगदीश पाठक व बलराम पाठक (पिंटू) के खिलाफ गैरइरादन हत्या (धारा 304 आईपीसी) समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सीओ सदर अरविंद चौरसिया ने बताया दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मामले की छानबीन कराई जा रही है।
पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता एएस रघुवंशी ने बताया कि जिले में पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है, इसको देखते हुए जिले के विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखें और खेत या अन्य किसी स्थान पर बिना अनुमति करंट प्रवाहित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने ये भी कहा यदि इस मामले में कहीं से विद्युतकर्मी की लापरवाही पाई गई तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।