{"_id":"6d476a6b794af6a3fa0025fb55057369","slug":"trucks-including-240-kg-of-cannabis-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक समेत 240 क्विंटल भांग बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक समेत 240 क्विंटल भांग बरामद
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि प्रथमदृष्टया यह कागजात फर्जी पाये गये हैं। पुलिस ने प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सूचना पर अयोध्या कोतवाली पुलिस गोंडा के रास्ते लखनऊ की ओर से भांग की बड़ी खेप लेकर जाने वाली एक ट्रक की तलाश में साकेत पेट्रोल पंप के पास थी।
इसी दौरान पुलिस ने ट्रक एमपी 09 केसी 6536 को रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक पर लदे सामान की छानबीन कराई तो ट्रक पर 240 क्विंटल भांग लदी मिली।
तलाशी में मिले वाहन के रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र पर मालिक का नाम राज कुमार सिंह निवासी 16 अशोक काव्लोनी इंदौर मध्य प्रदेश पाया गया। साथ ही वाहन से दो खाकी रंग के लिफाफे मिले, जिनमें एक में नसरकारी भांग संचयन केंद्र परसदा गोंडा तथा दूसरा बिछिया कला, गोंडा का था।
इस बाबत अयोध्या कोतवाल अमित सिंह ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक राज सिंह डाबर को मौके पर बुला जांच कराई गई।
गोंडा के आबकारी निरीक्षक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने भांग संचयन केंद्र से कोई खेप न लोड होने की बात कही। प्रकरण में बरामद भांग तथा ट्रक को जब्त कर एनडीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।