फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   truck loot on highway

हाईवे पर लूटा लोहा लदा ट्रक, खलासी को फेंका

Thu, 23 Mar 2017 11:36 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
truck loot on highway
जिलाअस्पताल में भर्ती लूट गिरोह का शिकार ट्रक का खलासी। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसयूवी सवार लुटेरों ने लोहा लदे ट्रक के चालक व खलासी को अगवाकर लोहा लदा ट्रक लूट लिया। खलासी को घायल व बेहोश कर इलाहाबाद हाईवे पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र में फेंक दिया। देवरिया में लोहा लदे ट्रक के साथ लुटेरा गिरोह के पकड़े जाने के बाद मामले की खुलासा हुआ। देवरिया पुलिस की सूचना पर झाड़ी से ट्रक खलासी को बरामद कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार की रात एक ट्रक लोहे की सरिया व एंगल आदि लादकर लखनऊ के रास्ते लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते गोरखपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच रौनाही थाना क्षेत्र मेें एसयूवी सवार बदमाशों ने लोहा लदे ट्रक के चालक व खलासी को अगवा कर लिया और ट्रक अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने लोहा लदे ट्रक के चालक व खलासी को अपने वाहन पर बिठा लिया और उनका आदामी ट्रक की स्टेयरिंग पर सवार होकर आगे बढ़ गया। एसयूवी सवार बदमाशों ने ट्रक के खलासी की पिटाई की और घायल करने के बाद कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और बेहोश खलासी का रस्सी से पैर बांधकर इलाहाबाद हाईवे पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के किशुनदास पुर चौराहे के पास झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गये। गुरुवार को देवरिया जनपद के नगर कोतवाली पुलिस ने लोहा लदे ट्रक के साथ गिरोह के सदस्यों को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ की तो गिरोह के सदस्यों ने लूट कबूल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed