फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tourist bus turnaround, two deaths, 14 injured

टूरिस्ट बस पलटी, दो की मौत, 14 जख्मी

Fri, 29 Jan 2016 10:59 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tourist bus turnaround, two deaths, 14 injured
रौनाही थाना क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक मिनी टूरिस्ट बस मोपेड सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दुर्घटनाग्रस्त बस के शीशे तोड़ घायलों को बाहर निकल जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


अस्पताल लाये जाने पर मोपेड सवार व एक राहगीर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आठ लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायलों में छह को भर्ती कर यहां उपचार किया जा रहा है। बस लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के नगरिया पूरे भुलई का पुरवा निवासी पुलिस विभाग में सीबीसीआईडी से निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त जगजीत प्रसाद दूबे (65) पुत्र राम दुलारे सोहावल तहसील प्रमाण पत्र बनवाने गये थे। दोपहर बाद वह अपनी मोपेड से तहसील से वापस अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान लगभग सवा बजे हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र के चिर्रा जगनपुर गांव के पास स्थित कट पर वह अपनी मोपेड को मोड़कर सड़क की दूसरी पटरी पर आ रहे थे, कि तभी लखनऊ की ओर से यात्रियों को लेकर मिनी बस (टेंपो ट्रेवलर) आ गई।

सामने मोपेड सवार को देख बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस मोपेड सवार को रौंदते हुए हाईवे के बीच बने डिवाइडर से टकराई। इसके बाद बस सड़क किनारे स्थित पान की गुमटियों, एक सब्जी ठेला को रौंदते हुए हाईटेंशन बिजली के पोल से टकराकर नाले में पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई तो स्थानीय लोग दौड़े और घायलों की मदद के लिए बस के शीशे तोड़ उनको बाहर निकालने की कवायद शुरू की। सूचना पर सोहावल एसडीएम अमित कुमार सिंह, सीओ सदर जयप्रकाश सिंह यादव व एसओ रौनाही केके गुप्ता मौके पर पहुंचे।

बचाव व राहत के मद्देनजर एंबुलेंस व क्रेन को भी मौके पर बुला लिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से कुल 16 लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया और नाले में पलटी मिनी बस को बाहर निकलवाया।


घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो वहां अफरातफरी मच गई। जानकारी पर एसपी सिटी आरएस गौतम, एडीएम सिटी आरएन शर्मा, सीओ सिटी जवाहर लाल व नगर कोतवाल एचएन मिश्र भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों को भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed