फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   three people arrested in fraud case

एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकालने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 16 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 16 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
three people arrested in fraud case
पुलिस ने बैंक ग्राहकों को धोखा देकर उनका एटीएम कार्ड व पासवर्ड का पता लगाकर खाते से रकम निकासी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक कार, 20 एटीएम कार्ड तथा पांच हजार रुपया बरामद किया है। सभी बदमाश हरियाणा के निवासी हैं।  
विज्ञापन


एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने सोमवार को बताया कि शनिवार को नगर कोतवाली के बैंक ऑफ इंडिया शाखा के एटीएम बूथ पर युवकों ने एक बैंक ग्राहक का एटीएम कार्ड छीन लिया था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने तहकीकात शुरू की और लूट का केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर युवकों को खोजने के लिए स्वाट टीम प्रभारी अजय सिंह व नगर कोतवाल एके राय की टीम को लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने नवीन मंडी के पास एक ढाबे पर भोजन करने रुके हरियाणा में पंजीकृत कार सवार तीन युवकों सोनू कुमार निवासी हासी, थाना हासी, जिला हिसार को 11 एटीएम कार्ड व डेढ़ हजार रुपये, इसी गांव के दर्शन को तीन हजार रुपये व छह एटीएम कार्ड व हरियाणा के जिला भिवाड़ी के भवानीखेरा स्थित बढ़सी निवासी जगजीत को पांच सौ रुपये व तीन एटीएम कार्ड के साथ पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि यह लोग दिल्ली में जेबकतरी के अलावा यूपी, बिहार आदि राज्यों में एटीएम कार्ड बदलकर रकम पार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed