फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thieves entered into the home of a teacher, arrested

शिक्षक के घर में घुसा चोर दबोचा

Wed, 14 Oct 2015 11:17 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
महताबबाग की अवधपुरी कॉलोनी में शिक्षक दंपती के घर में बुधवार को घुसे चोर को मोहल्ले के लोगों ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन


अवधपुरी कॉलोनी फेस दो निवासी राजन कुमार अरोड़ा रुदौली के प्राथमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक हैं। उनकी पत्नी भी प्राइमरी शिक्षक हैं।

बुधवार को राजन चुनाव का प्रशिक्षण लेने गए थे जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली दरवाजा गई थीं। इसी बीच ताला तोड़कर दो चोर राजन के घर में घुस गए।

मोहल्ले में रहने वाली स्वाति मल्होत्रा ने ताला टूटा देख राजन को फोन करके खबर दी और आसपास के लोगों को भी बताया। इस पर लोगों ने मौके से एक चोर दबोच लिया जबकि दूसरा भाग गया।


पकड़े गए चोर को लोगों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी पहचान दालमंडी निवासी पुरुषोत्तम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने क्षेत्र से एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा है। मालूम हो कि पिछले महीने ही राजन के घर में चोरी करते दो किशोर रंगे हाथ पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed