{"_id":"572f72f64f1c1bd9525ccfc5","slug":"theft-of-four-million-in-a-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से चंद कदम दूर साढ़े चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली से चंद कदम दूर साढ़े चार लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में रविवार की सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के हैदरगंज मेें हुई चोरी के बाद बिखरे समानाें को दिखाते परिवारीजन ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हैदरगंज मोहल्ले में एक घर में घुसे चोरों ने नगदी व जेवर सहित लगभग साढ़े चार लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक भोर में टहलने निकले तो चोरी की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
हैदरगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर नानकपुरा के सामने रहने वाले विजय गुप्त ने बताया कि मोहल्ले में उनके दो मकान हैं। घर व दुकान वाले मकान में ताला बंद था, परिवार के लोग कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में थे।
सुबह लगभग चार बजे वह टहलने के लिए निकले तो देखा कि मकान व दुकान का ताला टूटा है, जब वह अंदर घुसे तो सामन बिखरा था। आलमारी व लॉकर का ताला टूटा मिला। कुछ दिनों पूर्व उनके बेटे गौरव का विवाह हुआ था।
विज्ञापन
परिवार के जेवरात व नकदी रखे थे सब चोरी हो गए थे। उन्होंने बताया कि चोर तीन हार, दो बिंदिया, दो कमर बंद, दो पाजेब, दो जंजीर, दो नथिया, छह अंगूठी, 17 हजार नकद समेत लगभग साढ़े चार लाख रुपये चुरा ले गए।