{"_id":"5759b0364f1c1b17489c56b1","slug":"the-young-man-jumped-into-the-well-to-be-angry-with-the-police-scolding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के डांटने से क्षुब्ध हो कुएं में कूदा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के डांटने से क्षुब्ध हो कुएं में कूदा युवक
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के शांतिपुर गांव के रास्ते में बनी दीवार से नाली बंद होने पर क्षुब्ध युवक को दरोगा की फटकार इतनी नागवार लगी कि वह पास के कुएं में कूद गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्काल ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से निकाल लिया। सदर तहसील क्षेत्र के शांतिपुर गांव निवासी प्रवेश कुमार पांडेय और राम सूरत पांडेय के बीच भूमि विवाद चल रहा है।
एक पक्ष द्वारा रास्ते में दीवार बनवाने से नाली बंद हो गई है। इस पर दूसरे पक्ष ने इसकी शिकायत एसडीएम सदर से की। जिस पर एसडीएम सदर दीपा अग्रवाल ने रास्ते से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। गुरुवार को क्षेत्रीय लेखपाल सियाराम चौरसिया व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे।
अतिक्रमण हटवाने के दौरान जगन्नाथ की नाली प्रभावित होने लगी तो उनके पुत्र राहुल पांडेय ने विरोध किया। इससे गुस्साए थानाध्यक्ष ने उसे डांट दिया। ये बात राहुल को नागवार गुजरी और वो पुलिस व राजस्व टीम के सामने ही कुएं में कूद गया। शोरगुल सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे राहुल को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने राहुल को सीएचसी मसौधा पहुंचाया, जहां पर मेडिकल कराकर पुलिस ने ग्राम प्रधान के सामने उसे पिता के सुपुर्द कर दिया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि राहुल पांडेय से बात हो रही थी कि वह अचानक कुएं में कूद गया। अब रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई होगी।