फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The murder of Sepoy's wife for bullet

बुलेट के लिए सिपाही ने की पत्नी की हत्या

Sun, 23 Jul 2017 10:48 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 23 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
The murder of Sepoy's wife for bullet
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पटरंगा थाने में तैनात सिपाही मुक्तिनाथ यादव की पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में सिपाही समेत उसके माता-पिता व 4 भाई व एक बहन समेत 8 लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा मृतका के भाई ने दर्ज कराया। मामले में रुदौली सीओ ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बीती शनिवार की दोपहर पटरंगा कस्बे के एक गायत्री नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले सिपाही मुक्तिनाथ यादव की पत्नी मनीषा संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई। वहीं, इस दौरान सिपाही मुक्ति के एसआई की परीक्षा देने इलाहाबाद जाने की बात कही गई।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस आलाधिकारियों ने संदिग्ध मौत को प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बताया था। तस्वीर रविवार को पूरी तरह साफ हो गई। मृतका मनीषा के परिवारीजनों के आने पर ससुरालवालों पर बुलेट मोटरसाइकिल मांगने के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के भाई रवि प्रकाश यादव निवासी बाल बुजुर्ग थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर की तहरीर पर शनिवार देर रात मनीषा के पति मुक्तिनाथ यादव, ससुर संतू यादव समेत सास व चार देवर व एक ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed