फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The mobile and looted 10 thousand rupees Shopper

दुकानदार से मोबाइल व 10 हजार रुपये लूटा

Tue, 15 Sep 2015 11:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
इस वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों में से एक का मोबाइल घटनास्थल पर ही गिर गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


बाबाबाजार चौकी क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा निवासी राजमणि विश्वकर्मा भगतनगर चौराहे स्थित अपनी वेल्डिंग की दुकान बंद करने के बाद सोमवार की देर रात बाइक से अपने घर जा रहा था।

रतनपुर मार्ग पर दो बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने सुनसान सड़क पर उन्हें अकेला देखकर बाइक से टक्कर मार गिरा दिया। उसके पास 10,250 रुपये व एक मोबाइल छीनकर भाग गए।
विज्ञापन


दुकानदार रुपयों के साथ अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी रखे था। वह भी साथ चला गया। बाद में दुकानदार ने बाबाबाजार चौकी पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात स्थल पर छूटा बदमाशों का मोबाइल फोन पुलिस की जांच में मददगार साबित हो सकता है। चौकी प्रभारी इंद्रेश यादव ने घटना कि पुष्टि करते हुए बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों का पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed