{"_id":"58ab2bc44f1c1b2b69b235a5","slug":"the-lure-of-a-job-in-the-railways-give-cheated-18-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने का लालच दे हड़पे 18 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने का लालच दे हड़पे 18 लाख
फैजाबाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मुद्राएं
रेलवे में टीसी की नौकरी का लालच देकर बेरोजगारों से 18 लाख रुपये हड़प लेने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश पाराशर ने मामले में एफआईआर दर्ज करके विवेचना करने का आदेश नगर कोतवाल को दिया है।
अयोध्या कोतवाली के सीहीपुर मंदिर रामघाट निवासी सुधाकर सिंह ने कोर्ट में दी गई अर्जी में कहा था कि रेलवे में टीसी की नौकरी दिलवाने के लिए राजेंद्र राम निवासी जोगीपुर मंडी के पीछे, हरिजन टोला थाना जंगीपुर जिला ाजीपुर, बब्लू सिंह, अभिषेक सिंह निवासी सराय गोकुल थाना सादियाबाग जिला गाजीपुर ने षडयंत्र करके छह लाख रुपये ले लिया।
अन्य लोगों से भी इस गैंग के सदस्यों ने 12 लाख रुपये लिया था। विपक्षी गण ने रेलवे भर्ती बोर्ड कलकत्ता का फर्जी व कूटरचित नियुक्ति पत्र 18 नवंबर 2015 को दिया। नियुक्ति पत्र लेकर वह कलकत्ता स्थित आसनसोल के डीआरएम कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि यह नियुक्ति पत्र कूटरचित है।