फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The gang of four crook arrested for looting

लूटपाट करने वाले गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2016 12:14 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
रौनाही पुलिस ने सोमवार रात चार बदमाशों को गिरफ्तार कर दो तमंचा, कारतूस व तीन हजार से अधिक रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि दो बदमाश फायरिंग कर भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों ने ही गत 25 जनवरी को ट्रक चालक व क्लीनर से लूटपाट की थी।
विज्ञापन


सत्ती चौरा क्षेत्र में गत 25 जनवरी को ट्रक का टायर पंक्चर कर बदमाशों ने ट्रक चालक व क्लीनर को मारापीटा और 45 हजार रुपए लूट लिए। चालक इमरान निवासी रामपुर भगन ने रौनाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


इस घटना की छानबीन के दौरान पुलिस ने सोमवार रात नेशनल हाईवे पर चार बदमाशों को गोड़वा गांव के पास पकड़ लिया। थानाध्यक्ष केके गुप्ता के मुताबिक पुलिस टीम पर फायर कर दो बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में संजय पासी निवासी साहेब का पुरवा, रामपुर ग्रांट थाना रौनाही, अशोक उर्फ सुकई निवासी इनायत नगर, अरविंद कुमार निवासी खंडासा व राम प्रताप पासी निवासी भदोखर, इनायत नगर शामिल है। उनके पास दो तमंचा, कारतूस व 3240 रुपये बरामद हुए।


मौके से भागे बदमाशों के नाम जोखू पासी इनायत नगर और देवराज निवासी खंडासा बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने ट्रक चालक व क्लीनर से लूट के साथ अन्य घटनाओं में शामिल होना कबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed