{"_id":"a2b8e444fe67b0bc2aadb053de702ad4","slug":"the-four-arrested-including-2-35-lakh-fake-currency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.35 लाख जाली नोट समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.35 लाख जाली नोट समेत चार गिरफ्तार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरामद सभी नोट एक-एक हजार के हैं। पुलिस चंडीगढ़ से जाली नोटों की खेप लाने वाले युवक समेत इस गोरखधंधे से जुड़े लोगों की तलाश व गिरफ्तारी में जुट गई है।
पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एसपी सिटी आरएस गौतम व सीओ सिटी प्रशिक्षु आईपीएस यमुना प्रसाद की मौजूदगी में एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा किया।
बताया कि जाली नोटों के कारोबार की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम समेत अन्य को पड़ताल के लिए लगाया था। स्वाट टीम तथा कैंट निरीक्षक आरएन सिंह व रौनाही थानाध्यक्ष ब्रिजेश चंद तिवारी की टीम ने दोपहर हाईवे पर मुमताज नगर स्थति झझरिया पुल से ताजपुर कोडरा जाने वाले मार्ग से चार युवकों को पकड़ा।
पकड़े गये फूलचंद निवासी तहसीनपुर थाना रौनाही से 50 हजार, निक्कू जायसवाल निवासी दत्त नगर थाना नवाबगंज जिला गोंडा से 40 हजार, बलराम यादव निवासी बनगांव थाना तरबगंज जिला गोंडा से बाइक पीबी 65 एसी 4638 व 95 हजार व राजेश चौहान निवासी घुरहूपुर थाना मालीपुर जिला अंबेडकरनगर से बाइक यूपी 42 एक्स 2730 व 50 हजार के जाली नोट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फूलचंद व राजेश चौहान के खिलाफ वाहन चोरी, छिनैती, लूट आदि के मुकदमे दर्ज बताये गये हैं। पूछताछ में पता चला कि चंडीगढ़ में पनीर का काम करने वाला विजय कुमार उर्फ दूधनाथ यादव जाली नोटों की खेप अपने भाई बलारम यादव को उपलब्ध कराता था।
इस खेप को अन्य बाजार में खपाया जाता था। पकड़े गये युवकों ने कुछ थोक ग्राहकों के बाबत जानकारी दी है। पुलिस टीम को 10 हजार के इनाम की घोषणा की गई है।