फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The dispute in the village to bury

शव दफनाने को लेकर सहांवा गांव में विवाद

Sat, 17 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 The dispute in the village to bury
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सहांवा गांव में गुरुवार को पुलिया के नीचे पानी में मिले अधेड़ के शव को दफनाने के लेकर देर रात विवाद हो गया। दो पक्ष आमने-समाने आ गए। मौके पर एसडीएम पहुंचे तो मामला शांत करवा कर शव शमशान स्थल पर दफन करवाया। परिवार को ग्राम समाज की जमीन का पट्टा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सहावा गांव निवासी गोपीचंद (55) का शव गुरुवार को गांव के समीप सहावा मोड़ पर बनी पुलिया के नीचे पानी में पड़ा मिला था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। देर रात शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित परिवार का कहना था कि जिस भूमि पर परिवार शव को दफनाना चाह रहा है वह भूमि 25 साल से परिवार के कब्जे में हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि उक्त भूमि ग्राम समाज की है जिस पर परिवार जबरन कब्जा करना चाहता है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और शव दफनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस बीच एसडीएम अरुण कुमार मिश्र, सीओ विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार अविचल सिंह सहित पुलिस पहुंची तो लोगों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी रामकली व पुत्र अर्जुन उसी स्थान पर शव दफनाने को लेकर जिद पर अड़े थे। एसडीएम ने मृतक के आश्रितों को उक्त जमीन में पट्टा देने का आश्वासन देकर विवाद खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed