फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The bungalow demolished restricted parking, attorneys Case

ढहाए गए बंगले में पार्किंग प्रतिबंधित, वकीलों पर केस

Sun, 28 Jun 2015 10:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
फिर डीएम व एसएसपी ने शाम को बंगला नंबर 4 व 5 पर वाहन पार्किंग को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही इसके पालन के लिए पांच मजिस्ट्रेटों संग तीन पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में फोर्स की सोमवार सुबह से तैनाती के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वाहन पार्किंग का मामला पहले वकीलों के पक्ष में था। तीन माह पहले नगरपालिका परिषद ने इसके लिए नजूल भूमि में निर्मित बंगला नं. 5 को गिराकर पार्किंग बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन


गुरुवार को आए मुख्य सचिव आलोक रंजन के सामने भी वकीलों ने इस मुद्दे को उठाया तो, उन्होंने जल्द पार्किंग के लिए प्रस्तावित जमीन देने का आश्वासन दिया।

एडीएम प्रशासन ने भी आदेश आने से पहले मौके पर साफ-सफाई करा वाहन खड़ा करने की औपचारिक अनुमति देते हुए नगरपालिका के ईओ के निर्देश भी दिए।

ईओ रविशंकर शुक्ल का कहना है कि वे अभी एडीएम के निर्देश पर सफाई की तैयारी ही कर रहे थे कि वकीलों ने मौके पर जेसीबी से बंगला ही गिराना शुरू कर दिया। इसकी रिपोर्ट देर रात उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर कोतवाली में अज्ञात 40-50 वकीलों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रविवार शाम जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से शनिवार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को दृष्टिगत रखते हुए सिविल लाइन नजूल भूमि 4039 चक पर और आयुक्त आवास के सामने बने सरकारी आवास संख्या 4 व 5 पर वाहन पार्किंग को पूर्णरूप से निषेध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed