फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The attack on the village head election rivalry, 6 injurd

चुनावी रंजिश में प्रधान पर हमला, 6 गंभीर

Mon, 04 Jan 2016 10:34 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर महराजगंज थाना क्षेत्र के पंपापुर मजरे बरगोछिया गांव में सोमवार सुबह हथियारों से लैस लोगों ने नवनिर्वाचित प्रधान के दरवाजे पर पहुंच हमला बोल दिया।
विज्ञापन


जान बचाने के लिए प्रधान ने चीखपुकार मचाई तो उनकी मां और अन्य बीचबचाव को पहुंचे। हमलावरों ने बीचबचाव को आई वृद्ध मां को भी नहीं बख्शा। सूचना पर पुलिस ने घायल प्रधान समेत सात लोगों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां से छह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पंचायत चुनाव के दौरान पंपापुर मजरे बरगोछिया गांव निवासी रामचेत यादव ने पंपापुर से प्रधानी का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं के मजरे बरगोछिया निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ समर सिंह यादव व श्याम बिहारी ने पंपापुर से ही प्रधानी का चुनाव लड़े एक अन्य प्रत्याशी सुरेंद्र चतुर्वेदी का समर्थन किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रार चल रही थी।

नवनिर्वाचित प्रधान रामचेत का आरोप है कि सुबह विपक्षी वीरेंद्र सिंह, श्याम बिहारी समेत आठ लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गये। उस समय वह अपने घर के सामने ही थे। हमलावरों ने गालीगलौज करते हुए उन पर हमला बोल दिया।

जान बचाने के लिए उन्होंने गुहार लगाई तो थोड़ी दूर पर बैठी उनकी मां 80 वर्षीय रामप्यारी दौड़ीं और पड़ोसी महिला व उनके लड़के ने बीचबचाव की कोशिश की। हमलावरों ने वृद्ध मां समेत तीनों पर भी लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।

हमलावर इतने पर ही नहीं माने और घर में घुसकर परिवार के लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई की। पुलिस के आने की आहट देख हमलावर भाग निकले। गांव के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी मया पहुंचाया।

यहां आठ घायलों में से एक प्रधान के लड़के कैलाश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं अन्य गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हमले में गंभीर घायल प्रधान के बेटे अमित कुमार, उनकी मां रामप्यारी, पड़ोसी कृष्णा देवी को भर्ती किया गया है।

जबकि प्रधान रामचेत, रामचरित्र, अवधेश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। महराजगंज के प्रभारी निरीक्षक सज्जाद हुसैन नकवी ने बताया कि प्रधान रामचेत ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


एक नामजद हमलावर श्याम बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, प्रभारी सीओ सदर अजीत कुमार ने बताया कि मौके की नजाकत देखते हुए गांव में पुलिस की सक्रियता और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed