फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The accused were arrested husband

आरोपी पति को कराया गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2015 11:36 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
पूराकलंदर थाने में गुरुवार को पहुंची एक विवाहिता अपने पति की गिरफ्तारी पर अड़ गई। उसने ऐसा न होने पर थाने में ही आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। घबराई पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



भदरसा कस्बे के बाबू साहू का पुरवा निवासी मायावती गुरुवार की दोपहर पूराकलंदर थाने पहुंच गई। उसने अपने पति सियाराम मौर्य पर मारने-पीटने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने आना-कानी की तो महिला बिफर गई। उसने पति को जेल न भिजवाने पर थाने में ही जान देने की धमकी देकर हड़कंप मचा दिया।

धमकी से घबराई पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर सियाराम के खिलाफ मारपीट, दुर्व्यवहार और धमकी रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद उसके पति को गिरफ्तार कर लाई।

प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि विवाहिता से मारपीट और अशांति फैलाने के आरोप में पति सियाराम को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed