फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teens kidnap nine people FIR

किशोर के अपहरण में नौ पर एफआईआर

Thu, 28 Jan 2016 11:53 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज पुलिस चौकी के बगल से दिनदहाड़ेे अगवा किशोर का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। सुरागरसी को पुलिस ने धरपकड़ तेज की तो महिलाओं ने पुलिस चौकी पहुंचकर विरोध जताया। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के दिन क्षेत्र के जासरपुर भीतरगांव का रहने वाला कक्षा दो का छात्र सुरजीत कुमार (12) मोतीगंज कस्बा स्थित राजकली विद्यालय गया था, लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटा। परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि छात्र स्कूल आया था और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वापस चला गया था।
विज्ञापन


छात्र का कोई सुराग न मिलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। मोतीगंज पुलिस चौकी के बगल से छात्र के गायब होने के प्रकरण में छात्र का सुराग न मिलने पर उसके पिता रामलौट यादव ने शिकायत चौकी में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन्होंने अपने पट्टीदारों पर छात्र को अगवा करने का आरोप लगाया और आशंका जताई कि छात्र की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने पीड़ित के नौ पट्टीदारों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छापेमारी व धरपकड़ तेज कर दी है।

अगवा छात्र की सुरागरसी को लेकर पुलिस ने उसके गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुछ पुरुषों व महिलाओं को चौकी लाई है और पूछताछ कर रही है।

पुलिस की इस कवायद के विरोध में गुरुवार को जासरपुर भीतरगांव गांव निवासी महिलाओं का समूह मोतीगंज चौकी पहुंच गया और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।

अगवा छात्र के पिता रामलौट का कहना है कि कुछ साल पूर्व उनकी भतीजी की हत्या कर दी गई थी। दुराचार का मामला भी सामने आया था। उस मामले में पट्टीदारों को नामजद किया गया था, जिसके चलते पट्टीदार रंजिश मान रहे हैं। उनका कहना है कि बेटे का अपहरण इसी रंजिश के चलते किया गया।

उधर, कोतवाल सुनील मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि छात्र के पिता की शिकायत पर जासरपुर भीतरगांव निवासी राम धीरज, संजय, अजय, अभयराज, गुड्डू, अनिल, कर्मराज एवं नरायनपुर अतरसुम्मा थाना कूरेभार जिला सुल्तानपुर निवासी रामसुख व बबलू के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के लिए अन्य थानों की पुलिस को भी लगाया गया है। उनका कहना है कि पुत्र की हत्या की आशंका का उल्लेख तहरीर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed