{"_id":"345b5c2d0d3ead1962dd2d7101d5ab86","slug":"teen-crushed-by-the-tractor-trolley-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज थाना क्षेत्र में घर के सामने खेल रहे एक किशोर को उधर से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। दुर्घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा क्षेत्र के बाकरगंज बाजार में सोमवार की सुबह हुआ। पुलिस ने मौके से भाग रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक समेत पकड़ लिया है। बाकरगंज बाजार निवासी आदित्य (13) सोमवार की सुबह अपने घर के सामने खेल रहा था।
इसी दौरान लगभग 10 बजे मसौधा शुगर मिल की ओर गन्ना लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किशोर को चपेट में ले लिया। इसमें उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर में दो ट्रॉली जुड़ी हुई थीं।
हादसे की जानकारी पर किशोर के पिता सीताराम पटवा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।
एसओ सज्जाद हुसैन नकवी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन व उसके चालक को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।